करंट अफेयर जनवरी 2025 P-6

करंट अफेयर जनवरी 2025 P-6


Q.101. किस पूर्वोत्तर राज्य में ‘परशुराम कुंभ मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश

Q.102. भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने किस देश के प्रधानमंत्री पद के लिए आधिकारिक दावेदारी पेश की

उत्तर: कनाडा

Q.103. क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स के तहत ‘फ्यूचर ऑफ़ वर्क्स कैटेगरी में भारत की रैंक क्या है

उत्तर: दूसरा

Q.104. भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है

उत्तर: नई दिल्ली

Q.105. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू किस देश के साथ राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने पर स्मारक लोगो का अनावरण किया

उत्तर: सिंगापुर

Q.106. विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने किस भारतीय शहर में नए अमेरिकी वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया

उत्तर: बेंगलुरु

Q.107. उस मिशन का नाम क्या है जिसके तहत भारत ने अपना पहला अंतरिक्ष डॉकिंग हासिल किया

उत्तर: स्पैडेक्स (16 जनवरी 2025 को, इसरो ने घोषणा की कि भारत ने स्पैडेक्स मिशन के तहत सफलतापूर्वक अंतरिक्ष डॉकिंग हासिल की, जिससे वह रूस, अमेरिका और चीन के बाद ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।)

Q.108. 2025 में भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कौन होंगे

उत्तर: प्रबोवो सुबिआंतो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

Q.109. किस देश ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ईंधन चालित ट्रेन इंजन बनाया है

उत्तर: भारत

Q.110. जनवरी 2025 मेंपिक्सेल किस देश की पहली निजी कंपनी बन गई है जिसके पास उपग्रहों का अपना समूह है

उत्तर: भारत

Q.111. 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को मोदी कैबिनेट की मंजूरीकब तक लागू होने की उम्मीद है

उत्तर: साल 2026

Q.112. साइबर सिक्योरिटी ग्रैंड चैलेंज (CSGC 2.0) किसके द्वारा लॉन्च किया गया है

उत्तर: प्रौद्योगिकी मंत्रालय और डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया

Q.113. भारतीय सेना द्वारा आयोजित अभ्यास डेविल स्ट्राइक (Exercise Devil Strike) का मुख्य उद्देश्य क्या है

उत्तर: युद्ध की तैयारी और परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना

Q.114. अमेरिका ने जनवरी 2025 में किन तीन भारतीय संस्थाओं पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं

उत्तर: BARC, IREL और IGCAR

Q.115. 16 जनवरी से 24 फरवरी, 2025 तक संस्कृति का महाकुंभ किस कार्यक्रम में आयोजित किया जा रहा है

उत्तर: महाकुंभ मेला

Q.116. भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के निर्यात के लिए किस देश के साथ डील की है

उत्तर: इंडोनेशिया

Q.117. नाग एमके-2 एंटी-टैंक मिसाइलजिसे भारत द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया, किस पीढ़ी की मिसाइल है

उत्तर: तीसरी (DRDO द्वारा विकसित की गई है)

Q.118. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के तीन जहाजों (INS सूरत, INS नीलगिरि, और INS वाघशीर) को किस स्थान पर राष्ट्र को समर्पित किया

उत्तर: मुंबई

Q.119. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा

उत्तर: एस जयशंकर

Q.120. दिसंबर 2024 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है

उत्तर: जसप्रीत बुमराह

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

India’s No.1 PDF for All UPSC, HSSC & Other Govt Exam’s