Previous Year HSSC Questions P-14

Haryana GK: Previous Year HSSC Exams : Part 14

·       किस लड़ाई ने मुगल साम्राज्य को कमजोर कर दिया और उसके अंत तक पहुंचा दिया?
उत्तर – करनाल की लड़ाई

·       दिनांक 1 अप्रैल 2019 तक, हरियाणा मंत्रालय में नवीनीकरण ऊर्जा विभाग का प्रमुख कौन है?
उत्तर – श्री मनोहर लाल खट्टर

·       राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, दिनांक 18 दिसंबर 2018 को खोला गया, जो ___________, हरियाणा में है।
उत्तर – झज्जर

·       हाल ही में स्वीकृत हरियाणा ऑरबिटल रेल कॉरीडोर प्रोजेक्ट _______ और _______ के बीच चलेगी।
उत्तर – पलवल, सोनीपत

·       हाल ही में फ़रीदाबाद का सराय ख्वाजा खबरों में क्यों था?
उत्तर – नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस क्षेत्र को “डीम्ड फॉरेस्ट” घोषित किया है

·       हरियाणा सरकार ने ________ शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए बसों मेन मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है।
उत्तर – 60% या इससे ऊपर

·       चंदबरदई द्वारा लिखी गई किस कविता में पृथ्वीराज चौहान के जीवन का वर्णन है?
उत्तर – पृथ्वीराज रासो

·       विनोबा भावे के संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए कौन हरियाणवी कवि मधुर गाने गाते थे?
उत्तर – भाई परमानंद

·       ________ ने भारतीय श्रोताओं के सामने उर्दू कविता (शायरी) पेश की?
उत्तर – अयोध्या प्रसाद गोयलिया

·       कौशल्या बांध किस नदी पर बना है?
उत्तर – घग्गर

·       हरियाणा में कितने वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र है?
उत्तर – 2

·       हरियाणा के किस किले को ‘पृथ्वीराज चौहान का किला’ के नाम से जाना जाता है?
उत्तर – असिगढ़ किला

·       हरियाणा के मानचित्र में सबसे पश्चिमी जिला है:
उत्तर – सिरसा

·       हरियाणा के किस झील में स्नान करने से भटकती और दु:खी आत्माओं को शांति मिलती है?
उत्तर – सन्निहित सरोवर

·       श्रीमती संतोष यादव _____________ हैं।
उत्तर – हरियाणा विधानसभा की उपसभापति

·       __________ हरियाणा में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों में से एक है।
ऊतर – टिन

·       हरियाणा का ग्रामीण लिंग अनुपात उसके शहरी लिंग अनुपात __________ है।
उत्तर – से ज्यादा

·       केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान ___________ में है।
उत्तर – हिसार

·       बाबा रामदेव का जन्म हरियाणा के किस जिले में हुआ था?
उत्तर – महेन्द्रगढ़

·       मई 2015 में _________ को हरियाणा राज्य की राज्य सरकार द्वारा अपनी खेल नीति में शामिल किया गया था।
उत्तर – डेफ़िल्ंपिक्स (Deaflympics)

·       हरियाणा में किस मौसम का स्वागत करने के लिए तीज का त्यौहार मनाया जाता है?
उत्तर – वर्षा-ऋतु

·       हरियाणा का महेंद्रगढ़ जिला _____________ के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर – लाख की चुड़ियाँ

·       कुरुक्षेत्र में प्रसिद्ध सर्वेश्वर महादेव का मंदिर का निर्माण किसके द्वारा किया गया है?
उत्तर – बाबा श्रवणनाथ

·       सोहना कुंड हरियाणा के किस जिले में है?
उत्तर – गुरुग्राम

·       कौन सा नृत्य होली के समय प्रस्तुत किया जाता है?
उत्तर – लूर

·       एक असाधारण पुस्तक ‘बर्ड्स ऑफ द इंडस’ किसके द्वारा लिखी गई है?
उत्तर – मुबाशीर हसन

·       National Fertilizer Limited हरियाणा के किस जिले में है?
उत्तर – पानीपत

·       राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छ शक्ति सप्ताह, 1-8 मार्च 2017’ हरियाणा के किस जिले में शुरू किया गया?
उत्तर – गुरुग्राम

·       हरियाणा के जींद जिले के जवाहर सिंह डागर प्रो-कबड्डी लीग की किस कबड्डी टीम से संबन्धित है?
उत्तर – पटना पाइरेट्स

·       हरियाणा में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर – दुधौला (पलवल)

·       हरियाणा में गठित गौ-सेवा आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – भनीराम मंगला

·       ‘मगर प्रजनन केंद्र’ किस जिले में स्थित है?
उत्तर – कुरुक्षेत्र में

·       किस जनजाति को हरियाणा में जीवन की मुख्यधारा में लाने के लिए मनोहरलाल खट्टर ने 11 सितंबर को राशन कार्ड की सुविधा देने की घोषणा की?
उत्तर – खानाबदोश जनजाति को (Nomadic Tribes)

·       हरियाणा में अगस्त, 2017 तक प्रधानमंत्री जनधन योजना के लगभग कितने खाते खोले थे?
उत्तर – 60 लाख

·       कालायत नगर का नाम कर्दम ऋषि के दसवें पुत्र ______ के नाम पर रखा गया है।
उत्तर – कपिल मुनि

·       हरियाणा के शिक्षित युवाओं के लिए आरंभ की गई ‘सक्षम युवा स्कीम’ का निम्न कौन सा एक घटक नहीं है? (कौन से घटक है दिए गई है)
उत्तर – बेरोजगारी भत्ता, कौशल प्रशिक्षण, मानदेय

·       हिसार जिले का संबंध प्राचीन वैदिक काल के जनजाति _____ से था
उत्तर – भरत, मुजावट, महावृष

·       हरियाणा सरकार ने _____ को पंचकुला पुलिस कमिश्नर कार्यालय से पृथक किया?
उत्तर – अंबाला को

·       हरियाणा का 22वां जिला –
उत्तर – चरखी दादरी

·       हरियाणा का सबसे कम आयु का एवरेस्ट आरोही कौन है?
उत्तर– नरेंद्र यादव (नोट – अब इसका उत्तर शिवांगी पाठक होना चाहिए)

·       हरियाणा का एकमात्र हिरण उद्यान किस जिले में होना चाहिए?
उत्तर – हिसार

·       हरियाणा के प्रथम राज्यपाल थे –
उत्तर – श्री धर्मवीर

·       1857 के विद्रोह के समय बहादुरगढ़ के नवाब कौन थे?
उत्तर – मोहन सिंह

·       हरियाणा के किस जिले से 30 जुलाई 1919 को गांधी जी को गिरफ्तार किया गया था?
उत्तर – हिसार से

·       हरियाणा में National Brain Research Center कहाँ स्थित है?
उत्तर – मानेसर

·       हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना कब की गई?
उत्तर – 1 अगस्त, 1969 को

·       सिंधु घाटी सभ्यता के केंद्र बनावली की खोज किसने की थी?
उत्तर – आरएस बिष्ट ने

·       1969 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना कहाँ की गई?
उत्तर – चंडीगढ़

·       हरियाणा के किन दो जिलों में पर्यावरण अदालतें कार्यरत्त हैं?
उत्तर – कुरुक्षेत्र और फ़रीदाबाद में

·       गीता ज्ञान संस्थान का हरियाणा के किस जिले में निर्माण होने वाला है?
उत्तर – कुरुक्षेत्र में


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

India’s No.1 PDF for All UPSC, HSSC & Other Govt Exam’s